Site icon Aditya News Network – Kekri News

नीरव व अयान का खो-खो में राष्ट्रीय स्तर पर चयन, विद्यालय प्रबंधन ने किया खुशी का इजहार

नीरव दाधीच व अयान खान (फाइल फोटो)

केकड़ी, 31 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): एम एल डी इंटरनेशनल एकेडमी केकड़ी के नीरव दाधीच व अयान खान का 67वीं राष्ट्रीय स्तर 14 वर्ष खो-खो प्रतियोगिता 2023-24 के लिए चयन हुआ है दोनों खिलाड़ी 31 जनवरी 2024 से 4 फरवरी 2024 तक रांची झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय खो—खो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय सीबीएसई की खो खो टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सरकारी नौकरी में मिलेगा आरक्षण प्रधानाचार्य प्रतिभा दुबे ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़वा देने के लिए सरकारी नौकरी में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को दो प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। उक्त खिलाड़ियों को भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। शारीरिक शिक्षक राजेन्द्र लोधा के साथ रांची के लिए रवाना होते समय संस्थान निदेशक चन्द्रप्रकाश दुबे, ब्रह्मानंद शर्मा समेत अन्य स्टॉफ सदस्यों ने दोनों विद्यार्थियों का माला पहनाकर अभिनन्दन किया।

Exit mobile version