Friday, February 27, 2026
Homeविधिक सेवाभिनाय के न्यायिक क्षेत्राधिकार को बिजयनगर से जोड़ने पर आपत्ति; बार एसोसिएशन...

भिनाय के न्यायिक क्षेत्राधिकार को बिजयनगर से जोड़ने पर आपत्ति; बार एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपकर दर्ज कराया विरोध, अधिवक्ता बोले-आमजन व वकीलों के साथ होगा अन्याय

केकड़ी, 26 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भिनाय उपखण्ड के न्यायिक प्रकरणों की क्षेत्राधिकारिता बिजयनगर न्यायालय में दिए जाने के प्रस्ताव के विरोध में जिला बार एसोसिएशन केकड़ी की ओर से राज्यपाल, मुख्यमंत्री व रजिस्ट्रार राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ जयपुर के नाम उपखण्ड कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया। बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने बताया कि भिनाय उपखण्ड का सम्पूर्ण न्यायिक क्षेत्राधिकार पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से केकड़ी में यथावत बना हुआ है। वर्तमान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) के दो न्यायालयों में केकड़ी समेत भिनाय, सावर व सरवाड़ क्षेत्र के मामले सुचारू रूप से चल रहे हैं। भिनाय क्षेत्र के अधिवक्ता भी यहीं नियमित रूप से कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि भिनाय उपखण्ड की दूरी केकड़ी से मात्र 10 किमी से प्रारंभ होकर अधिकतम 40 किमी तक है, ऐसे में क्षेत्राधिकार को बिजयनगर स्थानांतरित करना आम नागरिकों के लिए कष्टदायक व अन्यायपूर्ण होगा।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर बार एसोसिएशन के महासचिव समकित जैन, उपाध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पंचैली, पुस्तकालय अध्यक्ष आदित्यभानसिंह, वित्त सचिव फरीद खान, सामाजिक कल्याण सचिव राजूलाल जाट, अधिवक्ता हेमन्त जैन, शैलेन्द्रसिंह राठौड़, नवल किशोर पारीक, निर्मल चैधरी, पवनसिंह भाटी, गजराजसिंह कानावत, चेतन धाभाई, अब्दुल सलीम गौरी, सीताराम गुप्ता, हनुमानप्रसाद शर्मा, लोकेश शर्मा, अर्जुनसिंह, परवेज नकवी, महेन्द्र चैधरी, आसीफ हुसैन, अनुराग पाण्डे, शिवप्रसाद पाराशर, लेन्सी झंवर, सुरेन्द्रसिंह पंवार, मुकेश शर्मा, मुकेश गढ़वाल, इमदाद अली, रोडूमल सौलंकी, रहीम गौरी, लक्ष्मीचन्द मीणा, योगेन्द्रसिंह, विजेन्द्र पाराशर, अमित बसेर, धर्मेन्द्र मेघवंशी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES