Wednesday, April 30, 2025
Homeव्रत एवं त्योहारठंडे भोजन का लगाया भोग, वैभव प्रदाता माता शीतला से मांगी मनौती,...

ठंडे भोजन का लगाया भोग, वैभव प्रदाता माता शीतला से मांगी मनौती, पूजा अर्चना के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

केकड़ी, 01 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में सोमवार को शीतला सप्तमी का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। परिवार की सुख समृद्धि एवं सन्तान की मंगलकामना को लेकर महिलाओं ने वैभव प्रदाता माता शीतला की पूजा की। पुरानी केकड़ी स्थित शीतला माता मंदिर व जूनियां गेट के समीप स्थित दाधीच बगीची में अल सुबह से माता पूजन करने वाली महिलाओं का आगमन शुरु हो गया जो दस बजे तक अनवरत चलता रहा। महिलाओं ने माता को लापसी, पुआ, ओलियां, दही, राबड़ी, खीचां, पापड़ी सहित अन्य ठंडे भोजन का भोग लगाकर परिवार में सुख-समृद्धि व बच्चों के निरोगी रहने की कामना की।

केकड़ी: शीतला माता मंदिर में विराजित माता की प्रतिमा।

सामूहिक रूप से सुनी माता की कथा शीतला पूजन के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से माता की कथा का श्रवण किया। लोगों ने एक दिन पहले बनाए विभिन्न पकवानों व व्यंजनों को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया व पूरे दिन ठंडा भोजन किया। पर्व को लेकर पुरानी केकड़ी स्थित शीतला माता मंदिर परिसर को बिजली की झालरों व फूल मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मान्यतानुसार शीतला सप्तमी के दिन माता का पूजन कर ठंडा भोजन ग्रहण करने से बच्चों में शीतलता का वास होता है तथा वे निरोगी बने रहते है।

RELATED ARTICLES