Saturday, February 14, 2026
Homeधर्म एवं संस्कृतिराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर बच्चों ने बनाई 'जय श्री राम'...

राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर बच्चों ने बनाई ‘जय श्री राम’ की प्रतिकृति, मानस की चौपाईयों से गूंजा पटेल मैदान

केकड़ी, 22 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के स्थापना दिवस की प्रथम वर्षगांठ पर बुधवार को श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक एकेडमी में रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुरुआत में संस्थान सचिव चन्द्रप्रकाश दुबे ने भगवान श्रीराम के प्रतिरूप के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। आचार्य एवं दीदीयों ने हनुमान चा​लीसा का पाठ किया तथा भजनों की प्रस्तुति दी।

केकड़ी: जय श्री राम एवं धनुष—बाण का प्रतिरूप बनाते विद्यार्थी।

शिक्षाएं ग्रहण करने के लिए किया प्रेरित इस मौके पर 551 छात्र-छात्राओं ने जय श्री राम एवं 101 छात्र-छात्राओं ने धनुष—बाण का प्रतिरूप बनाया। प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार पारीक ने भगवान श्रीराम के जीवन वृत्त से शिक्षाएं ग्रहण करने के लिए प्रेरित करते हुए अयोध्या में बने भव्य मंदिर के बारे में जानकारी दी। आरती के बाद मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम का समापन शांतिमंत्र से हुआ।

RELATED ARTICLES