Wednesday, April 30, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिदेवनारायण मंदिर के दानपात्र में निकले एक करोड़ 31 लाख 68 हजार...

देवनारायण मंदिर के दानपात्र में निकले एक करोड़ 31 लाख 68 हजार रुपए, विकास कार्य एवं मेले के आयोजन में खर्च होगी राशि

केकड़ी, 02 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिले के मीणों का नयागांव स्थित भगवान देवनारायण के दानपत्र में एक करोड़ 31 लाख 68 हजार 976 रुपए की राशि निकली है। हर साल दान पत्र को भादवा महीने की अमावस को खोला जाता है। दानपत्र को सुबह 8.15 बजे देवनारायण विकास एवं प्रबंधन समिति और ग्रामीणों की मौजूदगी में खोला गया। करीब 12.30 बजे तक चार घंटे तक नोटों की गिनती होती रही। दान पत्र में कुल 1 करोड़ 31 लाख 68 हजार 972 रुपए की राशि निकली।

केकड़ी: मीणों का नयागांव में स्थित भगवान देवनारायण का दरबार।

हजारों लोगों की आस्था का केन्द्र है स्थान इस राशि से देवनारायण स्थान पर विकास कार्य कराए जाएंगे और मेले का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि मीणों का नयागांव स्थित रेत के टीले पर भगवान देवनारायण का स्थान है। जहां पर केकड़ी जिले के साथ अजमेर, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, शाहपुरा, टोंक, जयपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों के हजारों देव भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। बताया जाता है कि यहां दीन-दुखी व गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग आते है और स्वस्थ होकर लौटते है।

भादवी छठ को भरेगा मेला सरपंच रामप्रसाद मीणा ने बताया कि मीणों का नयागांव स्थित भगवान देवनारायण के भादवी छठ 9 सितंबर को विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। इन दिनों मेले की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। 8 सितंबर को मेले की पूर्व संध्या पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में गायक कलाकार सुपरस्टार गोकुल शर्मा बेगूं और अनिल नागौरी भजनों की प्रस्तुति देंगे।

RELATED ARTICLES