केकड़ी, 19 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल द्वारा आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन तुलसी पैलेस में हुआ। शिविर के दूसरे दिन विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं वैचारिक अधिष्ठान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दूसरे दिन के प्रथम सत्र का शुभारंभ अजमेर देहात जिला महामंत्री सुभाष वर्मा ने किया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने की। सुभाष वर्मा ने ‘कार्य विस्तार‘ विषय पर मार्गदर्शन दिया। द्वितीय सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह मझेवाला ने ‘बूथ प्रबंधन‘ पर प्रकाश डाला, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जैतवाल ने की। तृतीय सत्र में अजमेर देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने भाजपा की वैचारिक निष्ठा व लोकतांत्रिक पद्धति पर विचार रखे, इस सत्र की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने की।
विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गिनाई उपलब्धियां: अंतिम सत्र में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि वर्तमान सरकार ने दो वर्ष के अल्पकाल में ही सड़कों का जाल बिछाने व पुलियाओं के पुनरुद्धार के लिए रिकॉर्ड राशि खर्च की है। उन्होंने धारा 370 हटाने, भव्य राम मंदिर निर्माण एवं वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती साख का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। उन्होंने किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना व स्वर्ण चतुर्भुज योजना जैसी जनकल्याणकारी नीतियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। अंतिम सत्र की अध्यक्षता किसान नेता रामदेव माली ने की। मण्डल अध्यक्ष रितेश जैन ने आभार जताया। संचालन मण्डल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत ने किया। शिविर के सफल आयोजन में संयोजक केदार शर्मा, सह संयोजक धनराज चौधरी व राजेश मेहरचंदानी की भूमिका रही।
ये रहे मौजूद: इस अवसर पर कैलाश चौधरी, ज्ञानेश्वर व्यास, धनराज कच्छावा, राजेंद्र चौधरी, होनहार सिंह राठौड़, भेरूलाल साहू, लोकेश साहू, मनोज कुमावत, महेंद्र रेगर, संजय बेनीवाल, प्रीतम जैन, ज्ञान प्रकाश राठी, रोहन राठी, अटल शर्मा, रामकिशन गुर्जर, नोरत मूंदड़ा, शिवकुमार माहेश्वरी, अमराव सिंह सोलंकी, गजानन साहू, सौरभ कुमावत, धर्मराज माली, राकेश माली, महावीर राठी, गणेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, महेंद्र नागर, कमल भाल, अंकित जैन, विनोद गोठरवाल, अमन चौधरी, रोहित जांगिड़, चंद्रकांत गोयत, खुशवंत शर्मा, कमल किशोर शर्मा, रामपाल चौहान, कृष्ण गोपाल टेलर, राहुल जेतवाल, रामबाबू सागरिया, मधुसूदन वैष्णव, चंद्र प्रकाश शर्मा, नोरत चौधरी, दावल सिंह, हेमराज आचार्य, रामलाल डसानियां, सांवरलाल चौधरी, विमल गदिया, विनोद विजय, सुरेश सेन, बृजेश टॉक, सुरेश चौधरी, सुरेश साहू, दशरथ साहू, विष्णु साहू, दशरथ चौधरी, राजराजेश्वर व्यास, सुनील गोयल, महेश नायक, पुरुषोत्तम पाराशर, गिरिराज खटीक, मोहित शर्मा, उषा जैन, प्रीति जैन, दमयंती जोशी, चित्रा व्यास, विमला डसानिया, पूनम कंवर, डिंपल बेनीवाल, अनिता राठी व सोभा देवी सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

