Site icon Aditya News Network – Kekri News

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में संगठनात्मक विस्तार, प्रेमचन्द बने अनुसूचित जाति विभाग के नगर अध्यक्ष

केकड़ी: प्रेमचंद मोची (फाइल फोटो)

केकड़ी, 06 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने सेवानिवृत्त शिक्षाविद प्रेमचन्द मोची को संगठन में केकड़ी नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। ममता भूपेश द्वारा जारी मनोनयन पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि प्रेमचन्द मोची अनुसूचित जाति विभाग की रीति-नीति व कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वे समाज के वंचित वर्गों के उत्थान व उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

समर्थकों ने जताया हर्ष: इस मनोनयन पर मोची के समर्थकों व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष प्रेमचन्द मोची ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।

Exit mobile version