Thursday, June 19, 2025
Homeदेशअन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन, योग एवं प्राणायाम...

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन, योग एवं प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए किया प्रेरित

केकड़ी, 21 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को पटेल मैदान पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नया जिला बनने के बाद केकड़ी में पहली बार आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम की थीम ‘योग स्वयं और समाज के लिए’ रखी गई है। इस मौके पर विधायक शत्रुघ्न गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने की। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल विशिष्ट अतिथि रहे। शुरुआत में अतिथियों ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया।

केकड़ी: अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास करते विधायक, जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं योगाभ्यास कराते योग शिक्षक।

आंतरिक शक्ति का प्रकाशपुंज विधायक शत्रुघ्न गौतम ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग आंतरिक शक्ति का प्रकाशपुंज है। इससे मानसिक चेतना जागृत होती है तथा शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने कहा कि योग हमें मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। हर व्यक्ति को प्रतिदिन एक घण्टा योग करना चाहिए।

केकड़ी: अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कराते योग शिक्षक।

कराए योग के विभिन्न आसन इस दौरान योग शिक्षक सत्यनारायण सोनी, जे.पी. सोनी, कैलाश चन्द रांटा आदि ने महिला-पुरुषों को योग व प्राणायाम के विभिन्न कपालभाति, शीतली, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम आदि का अभयास करवाया। योग विशेषज्ञों ने हठ योग के अद्भुत योग आसनों का प्रदर्शन कर मंत्रमुग्ध कर दिया। योग को लेकर स्कूली छात्र छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम में जिलेवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

केकड़ी: अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास करते साधक।

ये रहे मौजूद इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चन्द्र धाकड़, उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र हेमानी, नगर परिषद सभापति कमलेश साहू, तहसीलदार बंटी राजपूत, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोकराम दहिया, सिटी थानाधिकारी धोलाराम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने लोगों को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया। योगाभ्यास के बाद आयुर्वेद विभाग द्वारा प्रतिभागियों को ठंडी-मीठी छाछ पिलाई गई।

केकड़ी: योगाभ्यास करते भाजपा कार्यकर्ता।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहाया पसीना अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा शहर मण्डल केकड़ी के तत्वावधान में योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने योग के फायदे बताते हुए कहा कि निरंतर व नियमित योग करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। मन मस्तिष्क शांत रहता हैं। योग करना मानव जीवन के लिए बहुत ही गुणकारी है। कार्यक्रम संयोजक विनोद गोठरवाल ने बताया कि इस मौके पर इस मौके पर प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत व कमल सांखला, महेश बोयत, प्रीतम जैन समेत कई कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

केकड़ी: राजकीय महाविद्यालय में योगाभ्यास करते विद्यार्थी।

राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी एवं राजकीय कृषि महाविद्यालय, केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम अधिकारी ज्योति ​मीना ने बताया कि आयोजन के दौरान योग शिक्षक देवेन्द्र सोलंकी ने योग व प्राणायाम के विभिन्न आसन करवाए। ​कार्यक्रम में माया पारीक, शहजाद अली, लालाराम लोधा, बृजेश शर्मा, गणपत लाल जाट, राज कुमावत, बद्रीलाल माली, जगदीश प्रसाद, रामकुमार सामंत, विनोद साहू, अमित, मोनू, जितेन्द्र कुमावत आदि ने सहयोग किया।

केकड़ी: यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में योगाभ्यास करते साधक।

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को अजमेरी गेट के समीप स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. राजेश मीणा ने योग के महत्व से अवगत कराया। डॉ. आस्था माथुर ने योग के लिए जागरूक करने का संदेश दिया। प्राचार्य पुनीत आर. शाह ने आभार जताया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने सूर्य नमस्कार, पदासन, कपाल भाति, अनुलोम विलोम समेत योग के विभिन्न आसन करवाए।

RELATED ARTICLES