Wednesday, April 30, 2025
Homeराजनीतिपंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया अपना जीवन,...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया अपना जीवन, जयंती पर भाजपाईयों ने किया नमन

केकड़ी, 25 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा शहर मंडल ने बुधवार को जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया तथा पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक छोटा सा पौधा लगाया था। वह आज भारतीय जनता पार्टी के विशाल वट वृक्ष के रूप में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुआ है।

ये रहे मौजूद इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, सेवा पखवाड़ा संयोजक व किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत, रामबाबू सागरिया व कमल सांखला, मंडल मंत्री सुरेश सेन व प्रीतम जैन, एससी मोर्चा अध्यक्ष संजय बेनीवाल, पार्षद कैलाश चौधरी, सुरेश चौधरी, व सुरेश साहू, मंडल उपाध्यक्ष धनराज कच्छावा, बूथ अध्य्क्ष महावीर राठी, दशरथ साहू, ज्ञानप्रकाश राठी, रामप्रसाद रेगर, विधानसभा आई टी संयोजक अमन चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES