केकड़ी, 17 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पारीक समाज विकास समिति केकड़ी के तत्वावधान में गुरुवार को महर्षि पाराशर की जयंती विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। पारीक समाज के अध्यक्ष महेंद्र पारीक ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन के तहत 16 अक्टूबर की रात्रि को विजय पारीक, सुधीर पारीक व उनकी टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया।
सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को सुबह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पारीक समाज के पूर्व अध्यक्ष गोपाल पारीक व रमेश चंद्र पारीक का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। संचालन शिक्षाविद रमेश चंद्र पारीक एवं महावीर पारीक ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अशोक डूंगरिया, अविनाश दुबे, चंद्र प्रकाश दुबे, अशोक पारीक, प्रमोद पारीक, सोनू पारीक, जगदीश पारीक, ज्ञानेश्वर व्यास, रूपेंद्र पारीक, चंद्रप्रकाश पारीक, प्रफुल्ल पारीक सहित समाज के कई जने उपस्थित रहे।
शोभायात्रा निकाली सम्मान समारोह के बाद पारीक संस्था भवन राजपुरा रोड से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो जूनिया गेट, सदर बाजार, खिड़की गेट, अस्पताल रोड, तीनबत्ती चौराहा, जयपुर रोड होते हुए वापस पारीक संस्था भवन पहुंची। यहां पंडित रामचरण शास्त्री के निर्देशन में महाआरती का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में 11 घोड़ी पर आरूढ समाज के युवा एवं दो घोड़ों की बग्घी में सजाई गई महर्षि पाराशर की आकर्षक झांकी आकर्षण का केन्द्र रही।