Site icon Aditya News Network – Kekri News

राष्ट्रीय समूह गान में गूंजे देशभक्ति के स्वर, प्रतिभागियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

केकड़ी: राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में विजेता रही मिश्रीलाल दुबे अकादमी की टीम।

केकड़ी, 15 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी की ओर से सोमवार को देवगांव गेट स्थित अग्रवाल संस्था भवन में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवराज सुरतानीय (प्रांतीय पर्यवेक्षक, भारत विकास परिषद) व क्षितिज ओझा ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वंदेमातरम् गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का संयोजन महिला सहभागिता प्रमुख अंजू विजय ने किया।

6 विद्यालयों ने लिया भाग: मंच पर समूह गान प्रभारी ममता विजय, संगीता विजय व संगठन मंत्री सुभाष भाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रकल्प प्रभारी ममता विजय ने बताया कि प्रतियोगिता में केकड़ी के कुल 6 विद्यालयों ने भाग लिया। छात्रों ने अनुशासन व एकजुटता के साथ राष्ट्रभक्ति व सांस्कृतिक विविधता पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध भजन गायक ऋषभ मित्तल व राजेंद्र कलवार शामिल थे।

केकड़ी: राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते प्रतिभागी।

ये रहे परिणाम: प्रतियोगिता के हिंदी एवं संस्कृत वर्ग में पटेल आदर्श विद्या निकेतन ने प्रथम व मिश्रीलाल दुबे अकादमी ने द्वितीय एवं लोकगीत वर्ग में मिश्रीलाल दुबे अकादमी ने प्रथम व सेंट्रल अकादमी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शांता महेश्वरी, राधा विजय, मोना टेलर, शकुंतला बियानी, आभा बेली, महावीर प्रसाद पारीक, रामनिवास जैन, भगवान माहेश्वरी, निहालचंद मेड़तवाल, विनय टेलर सहित परिषद के कई सदस्य मौजूद रहे। मंच संचालन सर्वेश विजय ने किया।

Exit mobile version