Monday, March 23, 2026
Homeसमाजभक्ति भाव से मनाया पौष बड़ा महोत्सव; भजनों की स्वर लहरियों पर...

भक्ति भाव से मनाया पौष बड़ा महोत्सव; भजनों की स्वर लहरियों पर झूमे श्रद्धालु, महाआरती के बाद हुआ प्रसाद वितरण

केकड़ी, 20 दिसंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जूनिया गेट स्थित दाधीच शिव बगीची में शनिवार को दाधीच समाज की ओर से पौष बड़ा महोत्सव श्रद्धा, उल्लास व भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। दोपहर में आयोजित भव्य कीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक संजय अग्रवाल ने अपनी सुमधुर आवाज से समां बांध दिया। उनके साथ म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट पर कालू सूपा एवं हनुमान ने संगत की। कीर्तन के दौरान राधा रानी, श्याम प्रभु व महादेव से जुड़े अनेक भजनों की प्रस्तुति दी गई। मीठे रस से भर्योड़ी…, सांवरियो है सेठ…, ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने…, राधा रानी के चरणों में… जैसे लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इन्होंने निभाई सहभागिता: कार्यक्रम में दाधीच समाज के अध्यक्ष मुंशी हरिप्रसाद शर्मा, राधेश्याम दाधीच, राकेश जोशी, विनोद दाधीच, अजयकांत दाधीच, बद्री विशाल दाधीच, अशोक दाधीच, घनश्याम आचार्य, नंद किशोर तिवारी, कमल इनानी, मोनू, महेश, रोहित त्रिपाठी व ज्ञानप्रकाश दाधीच एवं महिला मंडल की सविता रतावा, रमा, आरती दाधीच, चांद दाधीच, शैलजा दाधीच, आशा व अंजना ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान भीकम तिवारी द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। अंत में महादेव की महाआरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES