Site icon Aditya News Network – Kekri News

भगवान को लगाया पौष बड़े का भोग, श्रद्धालुओं में वितरित किया प्रसाद

केकड़ी: भगवान तत्कालेश्वर महादेव व बाबा महाकाल की श्रृंगारित प्रतिमा।

केकड़ी, 11 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पुरानी तहसील के पास स्थित तत्कालेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से आकर्षक साज सज्जा की गई। भगवान तत्कालेश्वर महादेव और बाबा महाकाल की प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया। दिन में महिला पुरूषों ने भजन कीर्तन किए। शाम को भगवान के पौष बड़े का भोग लगाया गया तथा आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में तत्कालेश्वर महादेव मंदिर समिति और महाकाल सेवक समिति के सदस्यों ने विशेष सहयोग किया।

Exit mobile version