केकड़ी, 15 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा केकड़ी के तत्वावधान में आगामी 22 मार्च को तृतीय वार्षिक अधिवेशन, नव वर्ष स्नेह मिलन व भामाशाह सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पेंशनर समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल व निमंत्रण पत्र देकर संपर्क किया जा रहा है। जिला शाखा अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने बताया कि यह जिला स्तरीय समारोह पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित होगा। इस भव्य समारोह में समाज के भामाशाहों सहित 75 वर्ष व 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स का विशेष अभिनंदन किया जाएगा। अधिवेशन के दौरान पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व विभागीय जटिलताओं के निराकरण के लिए राज्य स्तरीय सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
पेंशनर समाज का वार्षिक अधिवेशन व भामाशाह सम्मान समारोह 22 मार्च को, घर-घर जाकर दिए पीले चावल व निमंत्रण पत्र

प्रतीकात्मक फोटो
