Site icon Aditya News Network – Kekri News

न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर किया सारसंभाल का संकल्प, वक्ता बोले-पर्यावरण की सुरक्षा व उसका संवर्धन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी

केकड़ीः न्यायालय परिसर में पौधारोपण करते न्यायिक अधिकारीगण।

केकड़ी, 19 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): न्यायिक अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर उनके सारसंभाल का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित कर​ते हुए अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01 केकड़ी जयमाला पानीगर ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं उसका संवर्धन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मनुष्य ने विकास के नाम पर वनों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। लेकिन अब स्थिति को बदलने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले हमें आगे आकर पर्यावरण को स्वस्थ, साफ सुथरा व हरा भरा बनाने का प्रयास करना होगा। इस मौके पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या एक रमेश कुमार करोल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या दो हिरल मीणा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज आहूजा सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Exit mobile version