Site icon Aditya News Network – Kekri News

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में सुधासागर विद्यालय के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, छह का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

केकड़ी: राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित सुधासागर विद्यालय के खिलाड़ी।

केकड़ी, 14 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सापण्दा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के 6 बच्चों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल ने बताया कि जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता सत्रह वर्ष बालक वर्ग में विशाल मीणा ने प्रथम, जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता छात्रा सत्रह वर्ष में अपूर्वा त्रिपाठी ने प्रथम, जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता छात्रा सत्रह वर्ष में इशिता मेघवंशी ने द्वितीय एवं जिला स्तरीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता चौदह वर्ष बालक वर्ग में आर्यव शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

इनका भी हुआ चयन इसी प्रकार जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता छात्रा चौदह वर्ष में आस्था त्रिपाठी ने तृतीय एवं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता छात्रा सत्रह वर्ष बालक वर्ग में वेदान्त गेरोटिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। ये सभी छह खिलाड़ी आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में केकड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्री सुधासागर स्कूल के अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनन्द सोनी, निदेशक अजय जैन, उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा व शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण गुर्जर ने विद्यार्थियों को बधाई दी व राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version