Monday, January 19, 2026
Homeसामाजिकसेवा का संकल्प: बढ़ते कदम गौशाला महिला मंडल ने जरूरतमंदों को बांटे...

सेवा का संकल्प: बढ़ते कदम गौशाला महिला मंडल ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े

केकड़ी, 17 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बढ़ते कदम गौशाला महिला मंडल द्वारा देवगांव गेट क्षेत्र में रहने वाली 30 जरूरतमंद महिलाओं व बालिकाओं को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े व स्वेटर वितरित किए गए। महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा चौधरी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गौ-सेवा के साथ-साथ पीड़ित मानवता की सेवा करना भी है। इसी भावना के साथ भीषण सर्दी को देखते हुए उन महिलाओं व बालिकाओं को चिन्हित किया गया, जिन्हें गर्म कपड़ों की सख्त आवश्यकता थी।

इन्होंने किया सहयोग: इस पुनीत कार्य में ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिया सिंह चौधरी, पार्षद हिमांशु चौधरी, महिला मंडल की उपाध्यक्ष सीमा व्यास, कोषाध्यक्ष पूजा गर्ग, रजनी मेड़तवाल, मोना सैनी, सुशीला नुहाल, ईश्वरी देवी होतचंदानी, मधु अग्रवाल, कैलाश देवी सोनी के साथ-साथ पुरुषोत्तम गर्ग, नंदलाल गर्ग व महावीर सहित कई सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES