Site icon Aditya News Network – Kekri News

फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला, पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

केकड़ी: भिनाय थाना पुलिस की गिरफ्त में फायरिंग का आरोपी।

केकड़ी, 28 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भिनाय थाना क्षेत्र के ग्राम देवलियां कलां में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। भिनाय थानाधिकारी अमरचन्द ने बताया कि देवलियाकलां निवासी बुधराज तेली ने गत 7 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भूपेन्द्र सिंह पुत्र दुर्गासिंह निवासी देवलियांकला, धनसिंह पुत्र गजराज सिंह निवासी पिपरोली व धीरेन्द्र सिंह निवासी लोरडी थाना बिजयनगर ने जान से मारने की नियत से मेरे उपर बंदूक से फायरिंग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। वारदात के बाद आरोपी धीरेन्द्र प्रताप सिंह गिरफ्तारी के डर से दोस्तों व रिश्तेदारों के पास तथा जंगलों में फरारी काट रहा था। आरोपी मौका मिलते ही बाहर भागने की फिराक में था।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी: थानाधिकारी अमरचंद के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ऊर्फ धीरेन्द्र सिंह ऊर्फ बिट्टू (27) पुत्र प्रणपाल सिंह ऊर्फ जोगेन्द्र सिंह जाति राजपूत निवासी ग्राम लोरड़ी पुलिस थाना बिजयनगर जिला ब्यावर को धर दबोचा। पुलिस टीम अब प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है। पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक वंदित राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराज मल मीणा व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी के अलावा एएसआई रामकाशिन व एएसआई गिरधारी सिंह, कांस्टेबल ओम सिंह, मनमोहन, मंजीत व शिवराज ने अहम भूमिका निभाई है।

Exit mobile version