केकड़ी, 13 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भिनाय थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिछले 3 साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि छौटी गुड भेली पुलिस थाना नारायणगढ जिला मंदसौर (म.प्र.) निवासी अनिल कुमार उर्फ बिट्टू (37) पुत्र भंवर लाल वर्ष 2023 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान व विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी के अलावा कांस्टेबल ओम सिंह व सुरेश शामिल है।


