केकड़ी, 10 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अवैध बजरी खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरी एक बिना नंबरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त की है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि गश्त के दौरान एएसआई विरेन्द्र सिंह व उनकी टीम ने देवलियाखुर्द क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त बजरी से भरे हुए एक सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन किया गया।पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सुरक्षार्थ थाने पर खड़ा करवाया है।
खनन विभाग को दी सूचना: इस कार्यवाही की आधिकारिक सूचना खनिज अभियंता खान एवं भू-विज्ञान विभाग (सावर) को दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी व एएसआई के अलावा कांस्टेबल दीनदयाल व संदीप ने अहम भूमिका निभाई है। थानाधिकारी ने बताया कि अवैध बजरी खनन व परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस टीम द्वारा नियमित चैकिंग की जा रही है।

