Homeक्राइम न्यूजमादक पदार्थ तस्कर पर पुलिस का शिकंजा: भारी मात्रा में डोडा पोस्त...

मादक पदार्थ तस्कर पर पुलिस का शिकंजा: भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद, परिवहन में प्रयुक्त ट्रक जब्त

केकड़ी, 07 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भिनाय थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध डोडा पोस्त पाउडर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि पुलिस जाब्ते द्वारा इलाके में गश्त व आकस्मिक चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम बांदनवाड़ा की सरहद पर एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 06.730 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ व ट्रक को जब्त कर आरोपी अनिल तोमर (29) पुत्र दिलीप सिंह जाति ठाकुर निवासी सीलाई जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

अनुसंधान शुरू: आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान सराना थानाधिकारी को सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश सहित हैड कांस्टेबल बनवारी लाल, ब्रजलाल एवं कांस्टेबल महेश, ओमसिंह व चालक सुमित की विशेष भूमिका रही।  

RELATED ARTICLES