Sunday, February 22, 2026
Homeक्राइम न्यूजअवैध बजरी खनन व भंडारण के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, तीन...

अवैध बजरी खनन व भंडारण के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, विभाग को दी सूचना

केकड़ी, 22 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी के नेतृत्व वाली टीम ने क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान नाईखेड़ा से अवैध बजरी का परिवहन करते हुए तीन बिना नम्बरी सोनालिका ट्रैक्टरों को ट्रॉलियों सहित डिटेन किया। इन वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से थाने पर खड़ा करवाया गया है।

जारी रहेगा अभियान: पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई की जानकारी खनिज अभियंता खान व भू-विज्ञान विभाग को दे दी गई है। कार्रवाई के बाद अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। थानाधिकारी ने बताया कि अवैध बजरी खनन व परिवहन पर पुलिस की सतत निगरानी व चेकिंग जारी है। आगामी दिनों में भी अवैध भंडारण व परिवहन के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्रवाई में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी, कॉन्स्टेबल लक्ष्मण, जीतराम व कन्हैयालाल ने अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES