केकड़ी, 04 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी शहर थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अवैध जुआ व सट्टा गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा राशि व अन्य सामग्री बरामद की है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पटेल मैदान के पीछे ईदगाह के पास एक युवक पर्चियों के माध्यम से रुपयों का दांव लगाकर हार-जीत का खेल खेल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की तथा मास्टर कॉलोनी ईदगाह के पास से एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से पेन, अंकों वाली सट्टा पर्ची व 5120 रुपए की नकद राशि बरामद हुई।
केस दर्ज, जांच शुरू: पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विष्णु (28) पुत्र बृजमोहन सांसी निवासी सांसी बस्ती भगवानगंज पुलिस थाना रामगंज अजमेर हाल देवगांव गेट के बाहर केकड़ी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 13 आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, एसआई बनवारीलाल मीणा, एएसआई बाबूसिंह, कांस्टेबल पंकज, राकेश, नीरज, कालूराम व विनोद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

