Friday, February 27, 2026
Homeक्राइम न्यूजअवैध खनन व परिवहन पर पुलिस की पैनी नजर, बजरी से भरा...

अवैध खनन व परिवहन पर पुलिस की पैनी नजर, बजरी से भरा टीपर ट्रेलर जब्त

केकड़ी, 27 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने अवैध रूप से बजरी ले जा रहे एक ट्रेलर को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन तथा थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी के नेतृत्व गठित टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान देवपुरा में पानी की टंकी के पास से टीपर ट्रेलर को अवैध बजरी परिवहन करते हुए डिटेन किया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर सुरक्षित थाने पर खड़ा करवाया है।

विभाग को किया सूचित: पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही के लिए खनिज अभियंता खान एवं भू-विज्ञान विभाग को सूचित किया है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अवैध खनन व परिवहन पर निरंतर निगरानी व चेकिंग की जा रही है। आने वाले समय में भी अवैध बजरी खनन, परिवहन व भंडारण पर इसी प्रकार की प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, हैड कांस्टेबल बंशीलाल, कांस्टेबल जीतराम व चालक हैड कांस्टेबल छोटूलाल की मुख्य भूमिका रही।

RELATED ARTICLES