Wednesday, March 18, 2026
Homeक्राइम न्यूजसीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता; महज 12 घंटे में...

सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता; महज 12 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा मोटरसाइकिल चोर

केकड़ी, 17 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर ब्यावर रोड से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरवाड़ा निवासी प्रधान चौधरी की मोटरसाइकिल गत 15 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे ब्यावर रोड से चोरी हो गई थी। इस संबंध में 16 मार्च को मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी बनवारीलाल मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

यूं पकड़ा गया आरोपी: पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली व तकनीकी साक्ष्य जुटाए। मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने रीको एरिया देवली (टोंक) निवासी अजय योगी (28) पुत्र चमन योगी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सघन पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस त्वरित कार्यवाही में एसआई बनवारी लाल मीणा, एएसआई किशनलाल, कांस्टेबल विनोद कुमार (विशेष योगदान), पुखराज (विशेष योगदान), भागचन्द व नीरज सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES