Wednesday, March 25, 2026
Homeक्राइम न्यूजपुलिस ने वांछित अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध खोला मोर्चा; एनडीपीएस के...

पुलिस ने वांछित अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध खोला मोर्चा; एनडीपीएस के वांछित अपराधी सहित कुल 14 गिरफ्तार

केकड़ी, 25 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): एरिया डोमिनेशन व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए अलग-अलग मामलों में कुल 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर की गई। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले वर्ष 17 नवंबर से फरार चल रहे वांछित अपराधी गोपाल बारेठ पुत्र मांगी लाल बारेठ निवासी बोराव (चित्तौड़गढ़) को कोटा से गिरफ्तार किया है। आरोपी सदर थाने के प्रकरण संख्या 199/25 में घटना में प्रयुक्त पिकअप का मालिक है।

जुआ-सट्टा व अवैध शराब पर प्रहार: पुलिस टीम ने ग्राम बघेरा में दबिश देकर हार-जीत का दांव लगाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में प्रधान कुम्हार (32) पुत्र बालुराम कुम्हार, युनुस खान (21) पुत्र काजू मुसलमान व देवी प्रताप सिंह (43) पुत्र शिवराज सिंह निवासी बघेरा शामिल हैं। इनके कब्जे से 9,800/- रुपए की सट्टा राशि जब्त कर आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी प्रकार सापण्दा रोड के पास अवैध देशी शराब बेचने के आरोप में कालू सांसी (35) पुत्र राजेन्द्र सांसी निवासी काजीपुरा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया। साथ ही शांति भंग की आशंका में धारा 170 बीएनएसएस के तहत भगवान पुत्र पहलवान निवासी कुमावतों का नयागांव व राजेश कुमार वैष्णव पुत्र रामकुंवार निवासी सापण्दा रोड केकड़ी को गिरफ्तार किया गया।

वारंटियों की धरपकड़ व अन्य कार्यवाही: अभियान के दौरान पुलिस ने 2 स्थायी वारंटी श्योजी लाल पुत्र गोपाल धाकड़ निवासी पीपरोली व सुरजकरण पुत्र घीसा रेगर निवासी शेरगढ़ को गिरफ्तार किया, जिससे कुल 4 स्थायी वारंटों का निस्तारण हुआ। इसके अलावा 2 गिरफ्तारी वारंटी रामलाल व शिवराज निवासी बघेरा को भी पकड़ा गया। पुलिस ने 5 हिस्ट्रीशीटरों की भी चेकिंग की। इस प्रभावी कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी अनिल कुमार शर्मा, एसआई बनवारी लाल, एएसआई श्योजी लाल, किशन लाल व छोटू लाल शामिल रहे। टीम में हेड कांस्टेबल कालूराम, कांस्टेबल नीरज सिंह, पुखराज, विवेक, महेन्द्र, केदार, धनराज, बलवान व दीनदयाल ने भी सराहनीय भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES