Site icon Aditya News Network – Kekri News

पुलिस जवानों ने लगाए ठुमके, थाने का माहौल हुआ रंगारंग, जमकर उड़ाई गुलाल

केकड़ी: सिटी थाने में पुलिस जवानों के साथ ठुमके लगाते थानाधिकारी धोलाराम।

केकड़ी, 26 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): होली और धुलंडी का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद मंगलवार को केकड़ी जिले में कार्यरत पुलिसकर्मियों ने होली खेली। पुलिसकर्मियों ने केकड़ी सिटी थाना व सदर थाना पुलिस में जमकर होली खेली व एक दूसरे को रंग लगाया। सिटी पुलिस थाने में थानाधिकारी धोलाराम सहित स्टाफ सदस्य डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर झूम कर नाचते रहे। पुलिसकर्मियों ने इस दौरान जमकर रंग खेला। अबीर गुलाल उड़ाते हुए रंग से सराबोर होकर पुलिस के जवानों ने खूब डांस किया।

केकड़ी: होली खेलते समय डांस करते पुलिसकर्मी।

डीजे की धुन पर झूमे पुलिसकर्मी होली खेलते समय पुलिस के जवान फुल मस्ती के मूड में नजर आए। जवानों ने डीजे के गानों पर जमकर डांस किया। थानाधिकारी ने अबीर गुलाल लगाकर सभी जवानों को होली की बधाई दी। पुलिसकर्मियों में होली मनाने को लेकर खासा उत्साह रहा। सुबह से ही पुलिसकर्मी होली खेलने लगे थे। एक दूसरे को रंग लगाते हुए खूब मस्ती की। पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को पकड़-पकड़ कर रंग लगाया। इस दौरान पुलिस थाने का माहौल रंगारंग हो गया।

Exit mobile version