Wednesday, February 25, 2026
Homeक्राइम न्यूजअवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध पुलिस की प्रभावी कार्यवाही: बिना नंबर के...

अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध पुलिस की प्रभावी कार्यवाही: बिना नंबर के दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त

केकड़ी, 24 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अवैध खनन, निर्गमन व भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गश्त व चेकिंग के दौरान एएसआई किशनलाल मय जाप्ता ने अवैध बजरी से भरे दो सोनालिका ट्रैक्टरों को रोका।

नहीं मिले वैध दस्तावेज: जांच के दौरान चालकों के पास बजरी परिवहन से संबंधित कोई वैध ई-रवाना या रॉयल्टी रसीद नहीं पाई गई। पुलिस ने बिना नंबर के दोनों ट्रैक्टरों व ट्रॉलियों को जब्त कर थाने पर सुरक्षित खड़ा करवाया है। इस कार्रवाई के संबंध में खान एवं भू-विज्ञान विभाग सावर (अजमेर) के खनिज अभियंता को सूचित कर दिया गया है। इस कार्रवाई में एसआई बनवारी लाल, एएसआई किशन लाल, कांस्टेबल नीरज सिंह, पुखराज व चालक भागचन्द की मुख्य भूमिका रही।

RELATED ARTICLES