Homeक्राइम न्यूजसायबर ठगों के मददगारों पर पुलिस का शिकंजा; संदिग्ध खातों के जरिए...

सायबर ठगों के मददगारों पर पुलिस का शिकंजा; संदिग्ध खातों के जरिए खपा रहे थे धोखाधड़ी की राशि, दो गिरफ्तार

केकड़ी, 10 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भिनाय थाना पुलिस ने सायबर अपराधों की रोकथाम व संदिग्ध बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान म्युल हंटरके तहत बैंक खातों में सायबर धोखाधड़ी की राशि प्राप्त करने वाले दो म्युल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में इन दिनों जिले में संदिग्ध बैंक खातों (म्युल अकाउंट) व हॉट स्पॉट पर प्रभावी कार्यवाही के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने संदिग्ध खाता संख्या 43682104651 व 43263022968 की जांच की।

देशभर से आ रही थी सायबर फ्रॉड की राशि: समन्वय पोर्टल पर की गई पड़ताल में सामने आया कि इन खातों में भारत के अलग-अलग राज्यों से सायबर फ्रॉड के माध्यम से लूटी गई राशि जमा हो रही थी। खातों में होल्ड राशि के संबंध में संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों खाताधारकों राजू सैनी (20) पुत्र कैलाश चंद माली निवासी टांटोटी थाना सराना एवं पंकज सैनी (19) पुत्र बसंती लाल निवासी टांटोटी थाना सराना को डिटेन कर पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में थानाधिकारी ओमप्रकाश के साथ हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुनील व कांस्टेबल हेमसिंह (विशेष सहयोग) ने अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES