केकड़ी, 12 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में संचालित PGDCA व PGDYT पाठ्यक्रमों का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। हाल ही में जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा इन पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमे PGDCA पाठ्यक्रम में छात्रा पूजा कुमारी कुमावत ने 80.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं PGDYT पाठ्यक्रम की परीक्षा में रिंकू कुमारी कुमावत ने 71.40% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। दोनों पाठ्यक्रमों में सभी विद्यार्थियों के सफल होने व शत-प्रतिशत परिणाम रहने से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य व प्रबंधन समिति ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।


