केकड़ी, 01 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय डाक कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) ब्यावर मंडल का वार्षिक अधिवेशन रविवार को होटल मन्नत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डाक विभाग के विभिन्न संवर्गों की समस्याओं व कर्मचारी हित में किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिवेशन के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए आगामी सत्र के लिए ग्रुप सी व पोस्टमैन एमटीएस यूनियन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। इस दौरान सर्किल सेक्रेटरी (ग्रुप सी यूनियन) गोरख राम कुमावत मुख्य अतिथि एवं डिप्टी सेक्रेटरी (ग्रुप सी) नवल कुमार व सर्किल सेक्रेटरी (पोस्टमैन यूनियन) जयशंकर शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिवेशन की अध्यक्षता चंद्र प्रकाश पारीक ने की। वक्ताओं ने संगठन की एकता व कर्मचारियों के अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

ये बने पदाधिकारी: अधिवेशन में सर्वसम्मति से निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। ग्रुप सी में प्रदीप सोनी को अध्यक्ष, नरेश कुमावत को सचिव व गोविंद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार पोस्टमैन एमटीएस यूनियन में यज्ञनारायण शर्मा को अध्यक्ष, अमर सिंह राठौड़ को सचिव व शंकर लाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर परिमंडल मीडिया प्रभारी पवन वैष्णव, पूर्व मंडल सचिव ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष जाहिद मिया, राम गोपाल चौहान, प्रेम चंद बैरवा, सोहन लाल उदावत, लक्ष्मी प्रसाद उदावत, लक्ष्मण स्वर्णकार, तुषार शर्मा, ब्रह्मदेव कुमावत, दिनेश सोनी व आशाराम मीणा सहित अनेक कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

