केकड़ी, 29 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आर्य समाज केकड़ी की स्थापना के आगामी सितम्बर माह में सौ वर्ष पूरे हो रहे है। शताब्दी समारोह की तैयारियों को लेकर राजोरिया भवन में मुख्य संयोजक अशोक आर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। आर्य ने बताया कि इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कड़ी में 15 सितंबर से 20 सितंबर तक वाल्मीकि रामायण पर आधारित संगीतमय रामकथा भवदेव शास्त्री के सानिध्य में होगी। 21 सितंबर को प्रातः 100 कुंडीय यज्ञ का आयोजन डॉ सोमदेव के ब्रह्मत्व में आयोजित किया जाएगा।
अनेक कार्यक्रम होंगे यज्ञ में पद्मिनी कन्या गुरुकुल चित्तौड़गढ़ की ब्रह्मचारिणीयां वेदपाठ करेगी। सुबह 11 बजे ध्वजारोहण व इसके बाद धर्मसभा का आयोजन होगा। अपरान्ह युगांतकारी महर्षि दयानंद समारोह होगा। शाम 5 बजे आर्य वीर दल का भव्य व्यायाम प्रदर्शन भागचंद के नेतृत्व में होगा। रात्रि में 8 से 11 बजे तक कवि सम्मेलन एक शाम महर्षि के नाम आयोजित किया जाएगा। 22 सितंबर को प्रातः शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद महिला सम्मेलन व किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। दोपहर में शताब्दी सम्मेलन तथा सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

तैयारियों का लिया जायजा आर्य समाज के मंत्री कैलाश महावार ने बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के प्रवक्ता डॉ मोक्षराज एवं आर्य प्रतिनिधि सभा के अंतरंग सदस्य शशांक सिंह छतवाल एक दिन के प्रवास पर केकड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने समारोह स्थल का जायजा लिया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। बैठक में आर्य वीरदल राजस्थान के संचालक भवदेव शास्त्री, भागचंद आर्य, चिरंजी लाल सोनी, मूलचंद महावर, रतन पंवार, कमलेश कुमार अग्निहोत्री, तेजमल पंवार, बजरंग सिकलीगर, नरेश सोनी, रघुवीर टेलर, घीसालाल आर्य, दिलीप सोनी, सीमा सोनी आदि मौजूद थे।