Site icon Aditya News Network – Kekri News

27 अप्रैल को होने वाले राष्ट्रव्यापी ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियां तेज, समाज के विभिन्न वर्गों का मिल रहा सहयोग व समर्थन

केकड़ी: गो सम्मान आह्वान अभियान के पम्पलेट वितरित करते माली समाज के युवा।

केकड़ी, 01 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): गो सम्मान आह्वान अभियानके प्रति जनमानस की आस्था व उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। आगामी 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले विशाल राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग से समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में रविवार को माली समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हेमराज कच्छावा ने अभियान के प्रति अपनी एकजुटता दिखाते हुए इसे पूर्ण समर्थन देने की आधिकारिक घोषणा की है। हेमराज कच्छावा ने कहा कि गोवंश का संरक्षण व सम्मान केवल एक धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान का आधार है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि इस राष्ट्रव्यापी आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें व इसे ऐतिहासिक बनाएं।

आयोजन समिति ने सराहा: आयोजन समिति ने माली समाज नवयुवक मण्डल के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं व सामाजिक संगठनों के जुड़ने से इस मुहिम को नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे गो संरक्षण के संदेश को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि इस विशाल आयोजन के लिए देशभर में तैयारियों का दौर जारी है। इसके लिए विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से संपर्क साधा जा रहा है तथा सोशल मीडिया व व्यक्तिगत जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया जा रहा है।

Exit mobile version