केकड़ी, 05 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): मां कर्मा देवी समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को मां कर्मा देवी की जयंती धूमधाम में साथ मनाई गई। सुबह मां कर्मा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा खीचड़े का भोग लगाया गया। इसके बाद तीनबत्ती चौराहा स्थित तेलियान मंदिर से विशाल शोभायात्रा, मोटरसाइकिल रैली व जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। रंग बिरंगी छटा के साथ निकली शोभायात्रा का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

उत्साह से लबरेज नजर आए समाजबंधु शोभायात्रा में युवतियां, महिलाएं व नवयुवक वाहनों पर सवार होकर चल रहे थे। वहीं कच्छी घोड़ी नृत्य, धर्म ध्वजा थामे अश्वारोही, दो घोड़ों की बग्घी व रंग बिरंगे परिधान पहने नौनिहाल सबके आकर्षण का केन्द्र रहे। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राजपुरा रोड स्थित भूरा धाम पहुंच कर सम्पन्न हुई। यहां भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विधायक का किया अभिनन्दन समारोह में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम मुख्य अतिथि एवं पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, नगर पालिका आसींद के अध्यक्ष देवीलाल साहू, नगर पालिका नसीराबाद के उपाध्यक्ष शंभू साहू व अखिल भारतीय तैलिक साहू वैश्य समाज चित्तौड़गढ़ की महिला अध्यक्ष अलका साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। अध्यक्षता केकड़ी नगर परिषद के सभापति कमलेश साहू ने की। समारोह के दौरान अतिथियों एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारियों का माल्यार्पण व साफा बंधवाकर स्वागत किया गया।
ये रहे मौजूद इस मौके पर समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश मंगलूंडिया, उपाध्यक्ष डॉ. विष्णु कुमार बलरेवा, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल मंगलूंडिया, मंत्री रामस्वरूप जेतवाल, उपाध्यक्ष गजानन्द गेरोटिया, सह कोषाध्यक्ष घीसालाल बनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल बाथरा, गोपाल लाल मंगलूंडिया, संगठन मंत्री धनराज ढाकरिया, शंकरलाल जेतवाल, प्रचार मंत्री नन्दकिशोर बनवाल, महावीर अगवाल, रामदेव नैणावां कादेड़ा, बाबूलाल पंडियार, कन्हैयालाल जेतवाल, बजरंग पंडियार, नाथूलाल आसरवां, राजू अगवाल समेत समाज के कई जने मौजूद रहे।