केकड़ी, 17 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) की एक बैठक का आयोजन स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य शंकर सिंह राठौड़ ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और विभिन्न शैक्षिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पूर्व जिला संयोजक रामेश्वर चौधरी व जिला सह संयोजक सत्यनारायण वैष्णव की मौजूदगी में ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने और प्राध्यापकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा की और संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
ये बने पदाधिकारी नवीन कार्यकारिणी में विनोद कुमार जैन को अध्यक्ष, बिरदीचंद सैनी को महामंत्री, कालूराम सामरिया को संरक्षक, शंकर सिंह राठौड़ को सभा अध्यक्ष, रमेश डसानिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ऋतु पाराशर को महिला मंत्री, नीरज सारस्वत व राकेश मीणा को उपाध्यक्ष, अशोक पाटीदार को सचिव, हरि नारायण बीदा को कोषाध्यक्ष, पारस जैन को मीडिया प्रभारी, देवेंद्र धंधोलिया को संगठन मंत्री, अशोक कीर कादेड़ा, सत्यनारायण मीणा बघेरा, जितेंद्र सिंह शक्तावत जूनिया, मुकेश शर्मा बोगला व शंकर लाल रेगर केकड़ी को क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं डॉ गोपाल, रमा दाधीच, रामदयाल रेगर, रामेश्वर लाल कीर व संजय सैनी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।