Site icon Aditya News Network – Kekri News

काली पट्टी बांध किया आपातकाल का विरोध, विधायक शत्रुघ्न गौतम बोले— लाखों राष्ट्र भक्तों ने लोकतंत्र की स्थापना के लिए सहन की थी कठोर यातनाएं

केकड़ी: आपातकाल दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते विधायक शत्रुघ्न गौतम।

केकड़ी, 25 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि आपातकाल के दौरान लाखों राष्ट्र भक्तों ने लोकतंत्र की स्थापना के लिए यातनाएं सहन की थी। हर भारतवासी को उन राष्ट्र भक्त सैनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना चाहिए। वे मंगलवार को घण्टाघर चौराहे पर आपातकाल दिवस के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी एवं लोकतंत्र सैनानी सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल ऐसा काला अध्याय था जिसे याद करते हुए दिल में सिहरन फूट पड़ती है। जिस कांग्रेस ने संविधान की हत्या की आज वही कांग्रेस कई मौकों पर संविधान की प्रतिया लेकर प्रदर्शन करती है।

कांग्रेस ने खत्म किया कानून का राज विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि जिस कांग्रेस ने संविधान का गला घोट कर देश में कानून का राज खत्म किया, आज वह किस मुंह से संविधान की बात कर रही हैं। हर व्यक्ति को राष्ट्र भक्त सैनानियों से प्रेरणा लेनी चाहिए एवं अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। इस मौके पर भरतपुर संभाग प्रभारी व पूर्व विधायक हेमराज मीणा, देहात जिला उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

Exit mobile version