केकड़ी, 26 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय कार्यालयों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के तथ्वावधान में विविध आयोजन हुए। इस दौरान ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विविध प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। नगर पालिका भवन पर विधायक शत्रुघ्न गौतम ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी समेत पालिका के कर्मचारी एवं पार्षदगण मौजूद रहे।
श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं एम.एल.डी. इंटरनेशनल एकेडमी केकड़ी में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे, निदेशक डॉ. अविनाश दुबे, अनिरूद्ध दुबे, प्रतिभा दुबे एवं आकांक्षा दुबे उपस्थित थे। छात्र—छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
राजपुरा रोड स्थित नव जीवन होम सेवा संस्थान में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बजरंग लाल शर्मा मुख्य अतिथि एवं दिलखुश जैन, ताराप्रकाश व्यास व रामेश्वर नामा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता संस्थान के निदेशक ऋषिराज शर्मा ने की। इस मौके पर अनेक स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
अजमेर रोड स्थित सांई आईटीआई में मुख्य अतिथि मनीष जैन एवं निदेशक अरूण कुमार सिंहल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्राचार्य संजय कुमार शर्मा सहित कई जने मौजूद रहे।
पुराना कोटा रोड स्थित द वायब्रेंट एकेडमी में गणतंत्र दिवस समारोह में आरएएस में चयनित करण कुमार मेघवंशी (18वीं रैंक) ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। मुख्य प्रबंधक डॉ. महेन्द्र सिंह डूडी ने विद्यार्थियों को संविधान की महत्ता समझाते हुए अनुशासन, कड़ी मेहनत व संस्कारों के साथ देश निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
राव अमर सिंह सेकेंडरी विद्यालय में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास व देशभक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एवं निदेशक रघु राज सिंह जूनिया तथा विद्यालय संस्थापक राव आनंद सिंह जूनिया उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ भव्य गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्राचार्या अनुराधा माहेश्वरी, विद्यालय प्रभारी पवार मैम तथा गतिविधि समन्वयक भानु प्रताप राठौड़ जूनिया उपस्थित रहे।
सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद जांगिड़ ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण कर उसे सलामी दी। कार्यक्रम में असिस्टेंट डायरेक्टर दुर्गा लाल कुमावत, लालचंद तेली, अम्बालाल गुर्जर, मुख्तार मोहम्मद, रामप्रसाद कुमावत, फोरू लाल मीणा, जितेंद्र शर्मा सहित महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान के आदर्शों के प्रति निष्ठा व्यक्त की।
अजमेर रोड स्थित शक्ति एकेडमी में निदेशक भवानी सिंह शक्तावत एवं प्राचार्या राकेश कंवर शक्तावत ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। संचालन मंजू मेघवंशी एवं कीर्ति राठौड़ ने किया।
सापण्दा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष भंवरलाल बज ने संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया व सचिव आनन्द सोनी के साथ ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने एक के बाद एक देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा ने आभार जताया। संचालन शिक्षिका विद्या वासवानी व छात्रा अहाना गुप्ता ने किया।
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) में गणतंत्र दिवस समारोह मुख्य अतिथि तहसीलदार बंटी राजपूत के सानिध्य में आयोजित हुआ, जहां डॉ. एल. श्याम सुंदर सिंह ने उनका स्वागत करते हुए संस्थान के कौशल विकास व सुरक्षा संबंधी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में अंकिता शर्मा व मुकुल शर्मा ने रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों पर प्रकाश डाला। आलेख व अंशिका के संचालन में प्रिंसी, सुनैना, सेजल व सुरेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में प्राचार्य डॉ. पुनीत आर. शाह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश माथुर ने चिकित्सा क्षेत्र के अनुभव साझा किए व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जोधपुर विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित डॉ. शाह का आभार व्यक्त किया गया। डॉ. देवेंद्र कुमार नामा, डॉ. भारत शर्मा व डॉ. साक्षी मेवाड़ा के संचालन में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजस्थान पेंशनर्स समाज में थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण जोशी, रघुवीर सैनी व गणराज आर्य ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य संरक्षक रामकरण चौधरी, भूरालाल वर्मा, लक्ष्मण कुमार मालावत, रामेश्वर उपाध्याय, राम सरोवर शर्मा, सत्य प्रकाश हावा, कैलाश शर्मा, घीसा लाल माली, जितेंद्र सिंह, राम प्रसाद, कृष्ण गोपाल, बजरंगलाल, महेश नारायण, प्रहलाद, ओम प्रकाश व रायचंद प्रजापत सहित कई पेंशनर्स ने उपस्थित रहकर कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया।

