Site icon Aditya News Network – Kekri News

चन्द्रप्रकाश को सौंपा युवा परिषद का जिम्मा, समाज हित में कार्य करने की जताई प्रतिबद्धता

केकड़ी: पारीक युवा परिषद की नवगठित कार्यकारिणी।

केकड़ी, 29 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पारीक समाज विकास समिति की बैठक राजपुरा रोड स्थित पारीक संस्था भवन में आयोजित की गई। समिति अध्यक्ष महेन्द्र पारीक ने बताया कि बैठक में आवश्यक चर्चा कर पारीक युवा परिषद का गठन किया गया। ऑल इंडिया पारीक यूथ फेडरेशन के प्रदेश सचिव ज्ञानेश्वर व्यास ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

केकड़ी: चन्द्रप्रकाश पारीक, अध्यक्ष, पारीक युवा परिषद

इन्हें बनाया पदाधिकारी कार्यकारिणी में चन्द्रप्रकाश पारीक पिपलाज को अध्यक्ष, रमाकान्त पारीक, आलोक पारीक, अमित पारीक, परेश पारीक व विजय पारीक को संरक्षक, सिद्धार्थ पारीक, सोनू पारीक, देवराज पारीक, राहुल पारीक व कौशल पारीक को उपाध्यक्ष, प्रफुल पारीक को मंत्री, राहेन पारीक को सह मंत्री एवं गिरिराज पारीक को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

Exit mobile version