Site icon Aditya News Network – Kekri News

भगवान वेद व्यास को किया नमन, समाज की नवीन कार्यकारिणी का किया गठन

केकड़ी: पाराशर समाज के नवनियुक्त पदाधिकारी।

केकड़ी, 21 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पाराशर समाज की ओर से रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व एवं भगवान वेद व्यास की जयंती पुरानी केकड़ी स्थित कुंज मंदिर में विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित की गई। शुरुआत में घनश्याम पाराशर, श्याम पाराशर आदि ने सपत्नीक भगवान वेद व्यास की पूजा अर्चना की। इस दौरान ओमप्रकाश पाराशर एवं राजकुमारी पाराशर ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान वेद व्यास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा समाज उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अंत में भगवान वेद व्यास की आरती की गई।

प्रतिभाओं को नवाजा कार्यक्रम के दौरान समाज के छात्र/छात्राओं एवं राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभाओं नेहा पाराशर, प्रीति पाराशर, नेहा पाठक, जामवंत पाराशर, मुकेश पाराशर, आनंद पाराशर व सुदर्शन पाराशर का अभिनन्दन किया गया।  आभार निवर्तमान अध्यक्ष गोविंद पाठक ने जताया। समाज की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर शास्त्र विशाल पाराशर एवं ओमप्रकाश पाराशर के निर्देशन में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे घनश्याम पाराशर को अध्यक्ष, जामवंत पाराशर को उपाध्यक्ष, सुदेश पाराशर को सचिव एवं मनोज पाराशर को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

Exit mobile version