केकड़ी, 22 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी, केकड़ी में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अविनाश दुबे, अनिरुद्ध दुबे ने ज्ञानदायिनी सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। इस दौरान अकादमी के भैया-बहनों ने सभी आचार्य एवं दीदियो को तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा करके एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।
शांति मंत्र का किया जाप प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने अपने उद्बोधन में बताया कि गुरु पूर्णिमा पर महाभारत के रचयिता वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इस कारण से गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य और गुरुओं को गुरु दक्षिणा देने का भी बहुत महत्व है। गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म संस्कृति है। गुरु या शिक्षक वह व्यक्ति होता है जो लोगों को आध्यात्मिक विकास और ज्ञान के मार्ग पर चलने में मदद करता है। कार्यक्रम का समापन शांति मन्त्र के साथ किया गया।