Wednesday, August 13, 2025
Homeशिक्षाकॉलेज में संस्कृत सप्ताह का आयोजन, प्रतिभागियों ने श्लोक व गायन में...

कॉलेज में संस्कृत सप्ताह का आयोजन, प्रतिभागियों ने श्लोक व गायन में दिखाई प्रतिभा

केकड़ी, 11 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं साहित्यिक व सांस्कृतिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान श्लोक एवं एकल गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्य चेतन लाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ ऐसी अतिरिक्त गतिविधियां भी व्यक्तित्व के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। डॉ. नीता चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया। एनएसएस प्रभारी तनु बसवाल ने आभार जताया।

ये रहे परिणाम: प्रतियोगिताओं के परिणाम की घोषणा डॉ. शिखा माथुर व अधिराज सिंह जोधा ने की। श्लोक प्रतियोगिता में मृदुल कृष्णा ने पहला, मोतिया गुर्जर ने दूसरा एवं जयवर्धन व कुलदीप ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल गायन प्रतियोगिता में सपना खटीक ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि खुशबू माली दूसरे एवं दानिश अली व आचुकी गुर्जर तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में मनोज कुमार ढाका, ज्योति मीना, नीलम नसवारिया व प्रियंका शामिल थे।

RELATED ARTICLES