Sunday, February 1, 2026
Homeराजनीतिसीमा चौधरी को प्रदेश संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, समर्थकों ने किया...

सीमा चौधरी को प्रदेश संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, समर्थकों ने किया खुशी का इजहार

केकड़ी, 31 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस में नवीन नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने पूर्व पंचायत समिति प्रधान सीमा चौधरी को प्रदेश महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। सीमा चौधरी की नियुक्ति पर समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी व महिलाओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रदेश स्तर पर उठाया जा सकेगा। सीमा चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती व महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

RELATED ARTICLES