Thursday, June 19, 2025
Homeराजनीतिअंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन: विधायक शत्रुघ्न गौतम ने किया कांग्रेस...

अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन: विधायक शत्रुघ्न गौतम ने किया कांग्रेस पर प्रहार, बोले-कांग्रेस ने अंबेडकर को नहीं बनने दिया पहला प्रधानमंत्री

केकड़ी, 21 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर नगर परिषद सभागार भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगो​ष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर के साथ धोखा किया और उन्हें देश का पहला प्रधानमंत्री बनने से रोका। कांग्रेस ने कभी अंबेडकर को टिकट नहीं दिया और जब उन्होंने अपनी पार्टी बनाई तो भी उन्हें दो बार चुनाव में हराया। उन्होंने पंडित नेहरू पर अंबेडकर के खिलाफ प्रचार करने और चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया। गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1990 में अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया, जबकि कांग्रेस ने 45 साल तक उन्हें यह सम्मान नहीं दिया। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा अंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को ‘पंच तीर्थ’ के रूप में विकसित करने की भी सराहना की।

दलित उत्थान के लिए किया कार्य संगोष्ठी में प्रदेश प्रवक्ता विकास बारेठ ने कहा कि अंबेडकर ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन कांग्रेस ने उनके अनुयायियों को सिर्फ वोट बैंक समझा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संसद में अंबेडकर को बोलने नहीं दिया और उन्हें कभी आगे नहीं आने दिया। जिला मंत्री सुभाष वर्मा ने अंबेडकर के दलित वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया और कहा कि केंद्र सरकार आज भी उनके विचारों को आगे बढ़ा रही है। संगोष्ठी में कर्नल दुर्गा लाल रेगर व मंडल उपाध्यक्ष मंजू गर्ग ने भी विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने की। संचालन उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत एडवोकेट ने किया।

ये रहे मौजूद इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल धोबी, उपाध्यक्ष भैरूलाल साहू, प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र चौधरी, धनराज चौधरी, धनराज कच्छावा, महामंत्री कैलाश चौधरी, केदार शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, बलराज मेहरचंदानी, कन्हैया लाल जेतवाल, रामदेव माली, ज्ञानेश्वर व्यास, पार्षद सुरेश बोयत, सुरेश साहू, लोकेश साहू, संजय बेनीवाल, प्रीतम जैन, सत्यनारायण माली, अमित जेतवाल, महेश नायक, सुरेश सेन, रामपाल चौहान, किशन गोपाल टेलर, महेश बोयत, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र रेगर, पूनम कंवर, चित्रा व्यास, विनोदिनी ठोलिया, राजेश मेहरचंदानी, अमराव सिंह सोलंकी, कमल सांखला, रोहित जांगिड़, पृथ्वीराज जीनगर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES