Tuesday, March 10, 2026
Homeक्राइम न्यूजझाड़ियों में नरमुंड व कंकाल के अवशेष मिलने से फैली सनसनी, जांच...

झाड़ियों में नरमुंड व कंकाल के अवशेष मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, पहचान के लिए सुरक्षित रखे जाएंगे डीएनए सैंपल

केकड़ी, 09 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर रोड स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय के सामने सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब झाड़ियों में एक नर कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही शहर थानाधिकारी अनिल शर्मा मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे व गहन मुआयना किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौके पर एक नरमुंड व हड्डियों के कुछ टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल के बाद नरमुंड व हड्डियों के इन अवशेषों को सुरक्षित रूप से राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।

केकड़ी: नरमुंड व हड्डियों के अवशेष एकत्रित करते पुलिसकर्मी।

अधिकारियों ने ली जानकारी: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा ने भी घटना की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह अवशेष कितने पुराने हैं व यह नर है या मादा। पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा डीएनए सैंपल सुरक्षित रखवाया जाएगा। वर्तमान में पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गहन छानबीन कर रही है व मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात नरमुंड व हड्डियों के अवशेषों का नियमानुसार अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES