केकड़ी, 22 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजीविका के तत्वावधान में गुरुवार को शक्ति वंदन स्वयं सहायता समूह सखी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला कलक्टर श्वेता चौहान मुख्य अतिथि एवं पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड व भाजपा नेता सत्यनारायण चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजीविका केकड़ी के प्रभारी नितेश सुथार ने की। इस अवसर पर केकडी विधानसभा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 249 सखियों को सम्मानित किया गया।
दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने कहा कि राजीविका का मूल उद्येश्य महिलाओं का आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण करना है। देश के आर्थिक विकास में महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान महिलाओं को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। आयोजन में गोपाल सिंह, प्रियंका, प्रहलाद एवं कलस्टर स्टाफ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सहयोग किया।