Wednesday, April 30, 2025
Homeराजनीतिशम्भूदयाल बड़गूजर ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया को हराकर राजनीति में बनाई...

शम्भूदयाल बड़गूजर ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया को हराकर राजनीति में बनाई विशिष्ट पहचान, भाजपा को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया

केकड़ी, 19 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां सोमवार को केकड़ी के पूर्व विधायक एवं राजस्थान खादी बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूदयाल बड़गूजर की सातवीं पुण्य तिथि विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। तीनबत्ती चौराहा स्थित नेहरू धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बड़गूजर भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके कार्यकाल में भाजपा ने नई ऊंचाईयों को छुआ। कार्यकर्ताओं से जीवंत सम्पर्क रखना एवं पार्टी हित में कार्य कराना बड़गूजर की विशेषता रही। पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया जैसे दिग्गज राजनीतिज्ञ को हरा कर बड़गूजर ने एक विशिष्ट छवि बनाई थी।

इन्होंने किया संबोधित इस दौरान भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल डसाणिया, रामनिवास तेली, वरिष्ठ नेता रामदेव माली, मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहू, महामंत्री रामबाबू सागरिया, राजस्थान कर्मचारी मंत्रालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू सिंह राठौड़ सहित अन्य ने संबोधित किया। शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने बड़गूजर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संचालन सुरेश सैन ने किया। आभार गिरिराज खटीक ने जताया।

ये रहे मौजूद इस मौके पर जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, आईटी जिला प्रमुख महेश बोयत, महामंत्री कमल सांखला, सदारा सरपंच गोविंद जैन, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, पार्षद सुरेश साहू, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक विनोद गोठरवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जेतवाल, अमन सोनी, महेंद्र रेगर, एससी मोर्चा अध्यक्ष संजय बेनीवाल, कमल दाधीच, राम अवतार सिखवाल, प्रियंक दाधीच, प्रभुनाथ, विनोद विजय, मुन्ना, नाथू तेली, सीपी बोयत, गणेश सिंह भाटी, लक्ष्मीचंद विजय, गणेश जगरवाल, महेंद्र पारीक, अमन चौधरी, पप्पू चंदेल, राम अवतार खंडेलवाल, मोहित सिखवाल, राजेश चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES