Thursday, June 19, 2025
Homeक्राइम न्यूजआकाशीय बिजली गिरने से चरवाहा झुलसा, नौ बकरियों की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहा झुलसा, नौ बकरियों की मौत

केकड़ी, 26 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिलान्तर्गत भिनाय थाना क्षेत्र के पाड़लिया गांव में शुक्रवार को तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से बकरियां चरा रहा चरवाहा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना में नौ बकरियों की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के अनुसार पाड़लिया निवासी श्याम सिंह राठौड़ दोपहर के समय खेतों में बकरियां चरा रहा था।

केकड़ी चिकित्सालय पहुंचाया लगभग चार बजे तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से श्याम सिंह गंभीर रूप से झुलस गया वहीं घटना में नौ बकरियों की मौत हो गई। खेतों में कार्य कर रहे लोगों ने श्याम सिंह को झुलसी हालत में केकड़ी स्थित जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसे भर्ती कर उपचार प्रारम्भ कर दिया गया।

RELATED ARTICLES