Monday, January 19, 2026
Homeशिक्षाशिवांशी ने बढ़ाया केकड़ी का मान, गणित ओलंपियाड में हासिल की अंतर्राष्ट्रीय...

शिवांशी ने बढ़ाया केकड़ी का मान, गणित ओलंपियाड में हासिल की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 22वीं रैंक

केकड़ी, 16 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सापन्दा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा शिवांशी तिवाड़ी पुत्री कृष्ण कुमार तिवाड़ी ने गणित ओलंपियाड में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 22वीं रैंक हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है। ओलंपियाड प्रभारी अजय जैन ने बताया कि साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित गणित विषय की ओलंपियाड परीक्षा के प्रथम चरण में शिवांशी ने 92.5 प्रतिशत अंक एवं 99.27 परसेंटाइल अंक अर्जित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 22वां स्थान अर्जित कर केकड़ी शहर का नाम रोशन किया। छात्रा शिवांशी को फाउंडेशन की ओर से गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन एवं सर्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंक्शन से सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिला गोल्ड मेडल: इसी परीक्षा में देशना जैन पुत्री पवन कुमार सिंहल, रिया सेन पुत्री दीपक सेन, आरना जैन पुत्री नवनीत सेठी, आरवी जैन पुत्री सुभाष कुमार जैन व इशिका कुमारी मीणा पुत्री रमेश मीणा, अयान जैन पुत्र अंकित जैन, अविनाश खंडेलवाल पुत्र सत्यनारायण खंडेलवाल एवं आरूष बाकलीवाल पुत्र आशीष बाकलीवाल ने गणित विषय में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। फाउंडेशन द्वारा इन सभी  विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा जाएगा। इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया व सचिव आनंद सोनी सहित स्कूल के शिक्षकगणों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES