Wednesday, March 4, 2026
Homeशिक्षाविश्व पटल पर लहराया परचम: हिंदी ओलंपियाड में शिवांशी ने हासिल की...

विश्व पटल पर लहराया परचम: हिंदी ओलंपियाड में शिवांशी ने हासिल की प्रथम रैंक, प्रदेश व विद्यालय का नाम किया रोशन

केकड़ी, 04 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सापन्दा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा शिवांशी तिवाड़ी ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता अर्जित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फर्स्ट रैंक हासिल कर स्कूल व परिवार के साथ-साथ न केवल शहर व जिले का, बल्कि पूरे राजस्थान प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। स्कूल के निदेशक एवं ओलंपियाड प्रभारी अजय जैन ने बताया कि इस परीक्षा में छात्रा शिवांशी तिवाड़ी पुत्री कृष्णकुमार तिवाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल करते हुए शत प्रतिशत अंक अर्जित किए। छात्रा को इस उपलब्धि पर फाउंडेशन की ओर से इंटरनेशनल गोल्ड मेडल के साथ सर्टिफिकेट ऑफ आउटस्टैंडिंग परफोर्मेंस व एक हजार रुपए का गिफ्ट हैम्पर से सम्मानित किया जाएगा।

केकड़ी: आरवी जैन, नव्या सोनी, काव्या झंवर व देशना जैन (फाइल फोटो)

इन्होंने भी हासिल की श्रेष्ठ उपलब्धि: उन्होनें बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड की इस परीक्षा में श्री सुधासागर स्कूल की चार अन्य छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं केकड़ी शहर का नाम रोशन किया। इनमें छात्रा आरवी जैन पुत्री सुभाषकुमार जैन ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया। छात्रा आरवी जैन को फाउंडेशन की तरफ से गोल्ड मेडल के साथ सर्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंक्शन व एक हजार रुपए के गिफ्ट हैम्पर से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार छात्रा नव्या सोनी पुत्री सत्यप्रकाश सोनी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 24वां स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

उज्जवल भविष्य की शुभकामना: छात्रा काव्या झंवर पुत्री सौरभ झंवर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 63वां स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में छात्रा देशना जैन पुत्री पवन सिंहल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 86वां स्थान प्राप्त किया। इन सभी छात्राओं को फाउंडेशन द्वारा गोल्ड मेडल व सर्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंक्शन से सम्मानित किया जाएगा। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनंद सोनी, निदेशक अजय जैन, प्रधानाचार्य सत्यनारायण खंडेलवाल व उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा ने इन सभी होनहार छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES