Site icon Aditya News Network – Kekri News

श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, गोपाल सिंह कादेड़ा बने अध्यक्ष

केकड़ी: श्री क्षत्रिय सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल सिंह कादेड़ा।

केकड़ी, 15 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी के त्रिवार्षिक चुनाव स्थानीय जगदम्बा छात्रावास में आयोजित किए गए। जिसमें गोपाल सिंह कादेड़ा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की वन्दना की गई। इसके बाद चुनाव अधिकारी दशरथ सिंह भराई व ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह सांकरिया ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। आपसी चर्चा के बाद गोपाल सिंह कादेड़ा का नाम प्रस्तावित हुआ। जिसका उपस्थित सभी समाज बन्धुओं ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। इस प्रकार से श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी की परम्परा अनुसार इस बार भी सर्वसम्मति से नये अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ।

केकड़ी: श्री क्षत्रिय सभा के चुनावों के दौरान मौजूद समाजबंधु।

ये रहे मौजूद चुनाव प्रक्रिया के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष नरपतसिंह, श्री राजपूत सभा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह सापण्दा, प्रभाकरण सिंह बिसुन्दनी, अम्बिका चरण सिंह, शैलेन्द्र सिंह पिपलाज, शंकर सिंह गौड़, जसवंत सिंह डोराई, वीरभद्र सिंह बघेरा, भूपति सिंह, विजयराज सिंह, शिवनन्दन सिंह पारा, चन्द्रवीर सिंह, महेंद्र सिंह भराई, भगवान सिंह, भरत सिंह, धनराज सिंह, रविन्द्र सिंह, दशरथ सिंह पिपलाज, भंवर सिंह देवगांव, गोपाल सिंह बिलिया, शिवराज सिंह, उमराव सिंह, नीरू सिंह, विक्रम सिंह, हितेन्द्र सिंह, घीसू सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री बहादुर सिंह शक्तावत ने किया।

Exit mobile version